लालपुर के समीप सडक़ हादसे में दोपहिया सवार 2 युवक घायल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शहडोल लालपुर के समीप सडक़ हादसे में दोपहिया सवार 2 युवक घायल

 डिजिटल डेस्क शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर लालपुर के समीप शनिवार दोपहर सडक़ हादसे में धनपुरी निवासी दोपहिया वाहन चालक मुकुल श्रीवास्तव (45) व राजकुमार पाल गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों ने बताया कि वे लोग दोपहिया वाहन से शहडोल से धनपुरी जा रहे थे, तभी सामने आ रही चारपहिया वाहन क्रमांक सीजी 12 एडब्ल्यू 6322 के चालक ने ठोकर मार दी। वाहन बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव का है। दस वाहनों के काफिले के साथ ये लोग बिलासपुर से बांदा जा रहे थे। पीडि़त ने मामले में ठोकर मारने वाले वाहन चालक व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Created On :   4 Dec 2022 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story