- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इन्दौर
- /
- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम...
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम रनगांव, तोरनिया एवं ढाकला में फिट इण्डिया फ्रीडम रन सम्पन्न!
By - Aditya Upadhyaya |11 Sep 2021 6:50 AM GMT
अमृत महोत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम रनगांव, तोरनिया एवं ढाकला में फिट इण्डिया फ्रीडम रन सम्पन्न!
डिजिटल डेस्क | इन्दौर इंदौर संभाग के खण्डवा नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने बताया कि जिले में अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को खण्डवा ब्लॉक के ग्राम रनगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हरसूद ब्लॉक के ग्राम तोरनिया और खालवा ब्लॉक के ग्राम ढाकला में फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई उसके पश्चात दौड़ आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां उपस्थित बच्चों को समझाया कि हमें हमारे दैनिक जीवन में योगा, व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए।
Created On :   11 Sep 2021 10:16 AM GMT
Next Story