पुलिस ने 48 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

UP Police arrested two smugglers with 48 kg of ganja
पुलिस ने 48 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
यूपी पुलिस ने 48 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मजुफ्फरनगर जिले मे रविवार को कैराना थाना क्षेत्र के यमुना ब्रिज स्थित पुलिस चौकी चेक-पोस्ट के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान यूपी पुलिस ने 48 किलो गांजे के साथ दो तस्करो गिरफ्तार किया है।

कैराना थाना प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि यमुना ब्रिज स्थित पुलिस चौकी चेक-पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पानीपत की ओर से आ रही एक सेंट्रो कार को चेक पोस्ट पर रोक दिया गया। पुलिस के कार मे रखे एक बड़े बैग की जांच तो उसके अंदर 49 छोटे बड़े पैकेट रखे मिले। जिनमें 48 किलोग्राम गांजा छिपाया हुआ था।

दोनो तस्करो की पहचान सतवीर व शकील निवासी टांडा थाना छपरौली जिला बागपत के तौर पर की गयी है। दोनो आरोपियो ने कबूल किया है कि वो आंध्र प्रदेश राज्य से गांजा कम दामों पर लाकर आसपास के जिलों में अधिक दामों पर बेचते थे।

आईएएनएस

Created On :   21 Feb 2022 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story