यूपी: उन्नाव में MP साक्षी महाराज सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

UP: Protest against BJP leaders including MP Sakshi Maharaj in Unnao
यूपी: उन्नाव में MP साक्षी महाराज सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन
यूपी: उन्नाव में MP साक्षी महाराज सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, उन्नाव। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत होने के बाद लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और ज्यादा भड़क गया। सपा और कांग्रेस ने लखनऊ में इसे लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव और मायावती ने राज्य सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है। वहीं शनिवार को जब यूपी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, कमल रानी वरुण और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज पीड़िता के घर पहुंचे, तो यहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

भाजपा नेताओं के पीड़िता के घर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्रीजी वापस जाओ के नारे लगाए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस ने पिटाई भी की है। पूरे गांव में इस वक्त अफरा तफरी का माहौल है। गौरतलब है कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात 11.40 बजे दम तोड़ दिया था। रात 8.30 बजे से ही पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी थी। रात 11.40 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से उसने दम तोड़ दिया।

 

 

उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता के घर से लौटने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीड़ित परिवार जो भी जांच चाहेगा, हम करेंगे। पीड़िता ने जो नाम लिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह राजनीति का विषय नहीं है।

 

 

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के साथ पीड़ित परिवार के समर्थन में हूं। मैं संसद में भी इसके बारे में मुखर रहा हूं। अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्नाव का नाम बदनाम किया गया है।
 

 

 

हैदराबाद दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता पशु चिकित्सक के पिता ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत पर कहा कि यह बहुत दुखद है। न्याय दिया जाना चाहिए। सख्त कानून बनाया जाना चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।

 


 

 

 

Created On :   7 Dec 2019 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story