UK में भी मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

Uttar Pradesh Foundation Day will be celebrate Soon in the UK
UK में भी मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
UK में भी मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
हाईलाइट
  • UPCA ने साल 2019 से 24 जनवरी को ब्रिटेन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का फैसला किया है।
  • संगठन के संस्थापकों में से एक संतोष गुप्ता ने कहा कि संगठन ब्रिटेन में हर साल उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस भी मनाएगा।
  • ब्रिटेन में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोग राज्य के पिछड़ेपन से परेशान हैं और इसके विकास में योगदान देना चाहते हैं। इसी मकसद से UPCA की स्थापना की गई है।
  • ब्रिटेन में रहने वाले उत्तर प्रदेश मूल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के बाद अब ब्रिटेन में भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम देखने को मिलेगा। ब्रिटेन में रहने वाले उत्तर प्रदेश मूल के लोगों ने उत्तर प्रदेश कम्यूनिटी असोसिएशन ऑफ यूनाइटेड किंगडम (UPCA) नामक संगठन की स्थापना की है। UPCA ने साल 2019 से 24 जनवरी को ब्रिटेन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का फैसला किया है। दरअसल ब्रिटेन में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोग राज्य के पिछड़ेपन से परेशान हैं और इसके विकास में योगदान देना चाहते हैं। इसी मकसद से UPCA की स्थापना की गई है। 

राज्य के विकास में भागीदार बनना चाहते हैं वहां बसे यूपी मूल के लोग 
संगठन के समन्वय मंत्री ए एस राजन के मुताबिक संगठन का मकसद देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के कल्याण के लिए काम करना और यहां की पर्यटन, कला संस्कृति को बढ़ावा देने में रचनात्मक योगदान देना है। संगठन के संस्थापकों में से एक संतोष गुप्ता ने कहा कि संगठन ब्रिटेन में हर साल उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस भी मनाएगा। संगठन ने हाल ही में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग इंडिया हाउस के स्ट्रैंड सभागृह में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पहुंचे ब्रिटेन के फॉरसाइट ग्रुप CBE के कार्यकारी अध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रविकुमार मेहरोत्रा ने बताया कि किस तरह कानपुर से ब्रिटेन पहुंचने के बाद मेहनत कर उन्होंने फॉरसाइट ग्रुप की स्थापना की। उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाले लोगों से अपने राज्य के हित में काम करने का आवाहन किया। 

सहियोग के लिए जताया आभार 
मुंबई BJP के महासचिव अमरजीत मिश्रा और उत्तर प्रदेश BJP प्रवक्ता मनीष शुक्ला से मिले सहयोग के लिए UPCA से जुड़े लोगों ने खासतौर पर धन्यवाद दिया। UPCA के अध्यक्ष मधुरेश मिश्रा ने कहा कि संगठन के जरिए वे कोशिश करेंगे कि लंदन और ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में बसे लोगों को एक मंच प्रदान करें और अपनी संस्कृति और त्यौहार साझा करते हुए गृह प्रदेश के विकास में योगदान दें। 

Created On :   18 March 2018 1:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story