योगी सरकार अब बदलेगी फिरोजाबाद का नाम, अलीगढ़ का नाम बदले की भी तैयारी! जानिए क्या होंगे नए नाम?

Uttar Pradesh government changed the names of many cities, now their demand is rising
योगी सरकार अब बदलेगी फिरोजाबाद का नाम, अलीगढ़ का नाम बदले की भी तैयारी! जानिए क्या होंगे नए नाम?
योगी सरकार अब बदलेगी फिरोजाबाद का नाम, अलीगढ़ का नाम बदले की भी तैयारी! जानिए क्या होंगे नए नाम?
हाईलाइट
  • चूड़ियों के शहर का नाम बदलने की तैयारी में योग!
  • तालों के लिए मशहूर अलीगढ़ का भी बदल सकता है नाम!

डिजिटल डेस्क, फिरोजाबाद। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में जिलों का नाम बदलने की मांग फिर उठने लगी है। योगी सरकार में अब फिरोजाबाद का नाम बदलने की मांग उठने लगी है। कांच की चूड़ियों की वजह से दुनियाभर में मशहूर फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने की मांग की जा रही है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव के नेतृत्व में ये मांग की जा रही है। खास बात ये है कि जिला पंचायत ने भी इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। आगे का फैसला सरकार के पाले में है। लेकिन अब अलीगढ़ के नाम को बदलने की भी मांग उठी है। फिरोजाबाद के अलावा बीजेपी और उनसे जुड़े संगठनों ने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरीगढ़ करने की मांग भी की है। 

इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया

Allahabad Vs Prayagraj in the context of history : Outlook Hindi

2018 में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसके बाद कुंभ मेले का भव्य आयोजन किया गया था। योगी सरकार ने इस मेले को खास बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ी थी। श्रद्धालुओं ने भी कुंभ मेले की जमकर तारीफ की थी। सरकार ने साल 2020 में रेलवे स्टेशन के नाम भी बदल दिए। अब इलाहाबाद जंक्शन प्रयागराज जंक्शन हो गया है। इलाहाबाद सिटी स्टेशन राम बाग और इलाहाबाद छिवकी स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया है। 

योगी सरकार ने सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला

मुगलसराय स्टेशन हुआ गुलजार तो पटरी पर लौट आया भ्रष्टाचार - Purvanchal Times

2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला। अगस्त 2018 को केंद्र ने योगी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी, और मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन कर दिया गया।

फैजाबाद बन गया अयोध्या 

Faizabad and Ayodhya are the most improved stations of the country in  Swachh Ranking 2019

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले ही योगी सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया था। अयोध्या में दिवाली का ऐसा जश्न मनाया गया कि मानो भगवान राम अधर्म का नाश कर वापस आये हैं। दिवाली पर इतने दीप जलाए गए कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। फिर योगी सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या जिला ही कर दिया। 

इन शहरों के नाम बदलने की मांग उठी

यूपी में धार्मिक आधार पर नाम बदलने का जो चलन शुरू हुआ है। अब कई शहरों से उनके नाम बदलने की मांग उठ रही है। आरएसएस से संगठनों ने अलीगढ़ का नाम बदलकर के हरीगढ़ करने की मांग उठाई है। अलीगढ़ का नाम बदलने की बीजेपी की पुरानी मांग रही है। कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब भी अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रयास किया गया था। शहरों की एक लंबी सूची है, जिनका नाम बदलने की आवाज उठ रही है। इसमें आगरा को अग्रवन, आजमगढ़ को आर्यमगढ़, गाजीपुर को गाधिपुरी, सुल्तानपुर को कुशभवन शामिल हैं। 
 

 

Created On :   2 Aug 2021 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story