उप्र/संभल: मंदिर में मिला पुजारी और उसके बेटे का शव, आत्महत्या की आशंका

Uttar pradesh Priest and his son found dead at temple in Sambhal
उप्र/संभल: मंदिर में मिला पुजारी और उसके बेटे का शव, आत्महत्या की आशंका
उप्र/संभल: मंदिर में मिला पुजारी और उसके बेटे का शव, आत्महत्या की आशंका

डिजिटल डेस्क, संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में एक पुजारी और उसके बेटे का शव मंदिर परिसर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया, शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने शक है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल पूरा मामला संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के रसूलपुर सराय का है। यहां गांव में स्थित एक शिव मंदिर में अमर सिंह नाम का एक पुजारी और उनका 16 साल का बेटा रहता था। शुक्रवार की सुबह दोनों पिता-पुत्र के शव मंदिर परिसर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। ऐसा कहा जा रहा है कि, मृतक पुजारी अक्सर बीमार रहता था और उसका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसे लेकर पुजारी परेशान रहता था। इसी वजह से गुरुवार रात पुजारी ने पहले अपने बेटे की हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली।

बुलदंशहर में नशेड़ी ने की थी दो साधुओं की हत्या
पिछले महीने यानी अप्रैल में उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। एक नशेड़ी को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया था, गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर में रहकर दो बाबा पूजा अर्चना करते थे। इसी मंदिर पर एक नशेड़ी व्यक्ति आता-जाता था। घटना के कुछ दिन पहले इसी नशेड़ी ने बाबाओं का चिमटा गायब कर दिया था। इस पर उसे डांटा गया। जिसके कारण नशेड़ी ने तलवार से दोनों बाबाओं की हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

Created On :   29 May 2020 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story