उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर,सागर से है उनका गहरा नाता

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami on a two-day visit, his deepest from the ocean
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर,सागर से है उनका गहरा नाता
मध्यप्रदेश उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर,सागर से है उनका गहरा नाता

डिजिटल डेस्क,सागर।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर है। सोमवार को सागर पहुंचने पर प्रसाशनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी का सागर से गहरा नाता है दरअसल, पुष्कर सिंह धामी के पिता आर्मी में थे और कुछ समय के लिए उनकी पोस्टिंग सागर जिले में हुई थी, इसी दौरान धामी की प्रारंभिक शिक्षा भी यहां के केंद्रीय विद्यालय हुई है। धामी ने राजनीति की समझ भी सागर से सीखी है अपने स्कूल के समय पर धामी राजनीति से जुड़ी गतिविधियों में आगे रहते थे।आरएसएस से उनका जुड़ाव आरएसएस बचपन से ही रहा है। 

मुख्यमंत्री धामी आर्मी के कार्यक्रमों हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 और 18 दोनों दिनों धामी महार रेजिमेंट के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों शामिल होगें। मुख्यमंत्री ने आज के कार्यक्रम में कहा कि यह मेरे लिए गौरव का क्षण है कि मेरा बचपन सागर में गुजरा। उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी महार रेजीमेंट में कार्यरत थे। मेरी बहुत दिनों से सागर आने की इच्छा थी। उन्होंने कहा सागर आने से मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम मे मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 

18 अक्टूबर को इन कार्यक्रमों धामी होगें शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे डीएनसीबी स्कूल जाएगें। स्कूल में धामी प्रिंसिपल और टीचरों से मिलेगें। साथ ही विद्यालय का भ्रमण भी करेगें। इसके बाद धामी 10:30 महार रेजीमेंट के लिए जाएगें। यहां से मुख्यमंत्री 11 बजे महार रेजीमेंट से निकलेगें और फिर 11:30  बजे ढाना हवाई पट्टी पहुंचेगें। यहां से वह 11:45 पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रवाना होगें।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह का भी जिक्र किया

पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पीएचई मंत्री सागर जिले की बण्डा विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके स्व. हरनाम सिंह रोठौर को याद किया। उन्होंने कहा कि हरनाम सिंह ने बीजेपी कि विचारधारा को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। जब मेरी उम्र में छोटी थी। तो वह बण्डा से विधायक हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही हरनाम सिंह जी संपर्क में रहा हूं। सागर की मिट्टी और यहां के लोगों से मैनें हमेशा प्रेरणा ली है।

सागर से गहरा नाता 

 मुख्यमंत्री धामी का सागर से नाता काफी पुराना है वह 1988 से लेकर 1991 तक सागर में रहे थे इस दरमियान में उनके पिता सीएम धामी की पोस्टिंग सागर में थी। धामी के पिताजी शेर सिंह राजपूत महार रेजीमेंट में सूबेदार के पद सेवाएं दे चुके है।

  

Created On :   17 Oct 2022 5:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story