उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस्तीफा भेजा,लड़ सकती हैं यूपी विधानसभा चुनाव

Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya sends resignation to President Ram Nath Kovind, may contest UP Assembly elections
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस्तीफा भेजा,लड़ सकती हैं यूपी विधानसभा चुनाव
Uttarakhand Governor उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस्तीफा भेजा,लड़ सकती हैं यूपी विधानसभा चुनाव
हाईलाइट
  • उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा

डिजिटल डेस्क,देहरादून।  उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार संत ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेज दिया है, जो अभी स्वीकार नहीं हुआ है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बेबी रानी मौर्य जल्द ही यूपी की राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं। अटकलें ये भी है कि यूपी विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं। 

आगरा की मेयर व राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल बनने वाली दूसरी महिला थीं। बता दें कि बेबी रानी मौर्य साल 1995 से 2000 तक आगरा की पहली महिला मेयर रह चुकी हैं। उत्तराखंड राज्यपाल के तौर पर वो तीन साल पूरे कर चुकी हैं। इससे पहले मारग्रेट अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। बेनी रानी मौर्य का यूपी से गहरा नाता रहा है। इसके अलावा वह 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं।

गृहमंत्री अमित शाह से मिली थीं मौर्य

बता दें कि बेनीरानी मौर्य दो दिन पहले नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं थीं। उनके इस्तीफे के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें उत्तर प्रदेश में बीजेपी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है या फिर वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मैदान में उतर सकती हैं।

Created On :   8 Sep 2021 11:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story