बिचौलियों के कारण सब्जियां हुईं महंगी

Vegetables became expensive due to middlemen
बिचौलियों के कारण सब्जियां हुईं महंगी
बिचौलियों के कारण सब्जियां हुईं महंगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कोई भी सब्जी ऐसी नहीं है, जिसका दाम 100 रुपए प्रति किलो से कम हो। सब्जियों की लगातार बढ़ रही कीमतों का असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। थोक के मुकाबले खुदरा बाजारों में सब्जियां दोगुना से भी अधिक दाम में बिक रही हैं। खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं है, इसीलिए थोक से खरीदकर खुदरा में बेचनेवाले बिचौलिए जमकर चांदी काट रहे हैं। सब्जियों की आवक बहुत कम हो चुकी है। बारिश के कारण लोकल किसान बाजार में सब्जियां नहीं ला रहे हैं। अधिकांश सब्जियां बाहर से आ रही हैं। ऐसे में सब्जियों के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। थोक में हरा धनिया 100 से 150 रुपए, टमाटर 25 से 30 रुपए, हरी मिर्च 30 से 50 रुपए, मेथी 60 रुपए और फूल गोभी 25 से 30 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। बावजूद इसके जब आप यह सब्जी फेरीवाले या खुदरा विक्रेता से लेने जाएंगे तो 50 से 60 प्रतिशत महंगी पाएंगे। कुल खर्च काटकर खुदरा विक्रेता सब्जियों में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा तक प्राफिट कमा रहे हैं। 

साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचनेवाले कलीम शेख ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियां खराब आती हैं। थोक बाजार से सब्जी खरीदकर लाने के बाद उसकी छंटाई की जाती है। इसमें से बहुत सा माल खराब निकलता है। वहां से घर लाने के लिए भाड़ा देना पड़ता है। यह सब जोड़ने के बाद ही सब्जियों के रेट तय किए जाते हैं। 

नए कृषि कानून उद्योजकों के पास गिरवी रखने वाला: आवारी

गांधीजी ने कहा था कि, भारत गांव में बसता है और किसान देश के रीढ की हड्डी है। बावजूद इसके भूमिपुत्रों को उद्योजकों के पास गिरवी रखने वाले तीन कृषि बिल को मोदी सरकार ने राष्ट्रपति से मंजूरी दिलाकर कानून बना दिया। यह विचार गेव्ह आवारी ने कांग्रेस विचार जनजागृति अभियान की अोर से गुरुदेव आश्रम में आयोजित कृषि नीति पर चर्चा में व्यक्त किए। एड. शिरीष तिवारी ने कृषि कानूनों को आम जनता िवरोधी बताया। इससे जमाखोरों को बढ़ावा मिलेगा और आम जनता का शोषण होगा। कार्यक्रम में पूर्व महापौर कृष्णराव परतेकी, पूर्व नगरसेवक विजय बारसे, वासुदेव ढोके, पूर्व पार्षद तनवीर अहमद, राजू मिश्रा, अरुण फुलझेले, शशिकांत दहेवार आदि मौजूद थे।

 

Created On :   11 Oct 2020 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story