- Home
- /
- बारातियों को ले जा रहा वाहन...
बारातियों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 28 गंभीर
By - Anita Peddulwar |31 Jan 2022 12:09 AM GMT
वैजापुर के पास हादसा बारातियों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 28 गंभीर
डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। बारातियों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वैजापुर तहसील में नागपुर मुंबई महामार्ग पर शिवराई गांव के पास हादसा हुआ। मंठा से नाशिक में होने वाली शादी में बारातियों को लेकर जा रहे आयशर वाहन के दूसरे आयशर से टक्कर हो जाने से 4 लोगों की जगह पर ही मौत घायल हुए 28 लोगों को पास ही के अस्पताल में उपचारल के लिए भर्ती किया गया है। मृतकों में दो महिला, एक पुरुष तथा एक बालक शामिल है। जानकारी मिलते ही एसपी निमित गोयल घटनास्थल पहुंचे।
Created On :   31 Jan 2022 5:38 AM GMT
Next Story