चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिस जवानो की बस पलटी, 24 घायल

Vehicle overturned of police jawans going to election duty, 24 injured
चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिस जवानो की बस पलटी, 24 घायल
चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिस जवानो की बस पलटी, 24 घायल

डिजिटल डेस्क, मंडला। मंडला से ग्वालियर चुनाव डूयूटी में जा रहे पुलिस जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पटल गई। खस्ताहाल हाइवे बबैहा गांव के आगे बस का ब्रेक फेल हो जाने से यह सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में बस पर सवार 46 जवानो में दो दर्जन जवान घायल होने की खबर है। वहीं आधा दर्जन के लगभग जवानों को गंभीर चोटें आयी हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और गंभीर को जबलपुर इलाज के लिए पहुंचाया है।

ग्वालियर जा रहे थे जवान-
बताया गया है कि लोक सभा चुनाव को लेकर जबलपुर पीटीएस से करीब सौ अधिक पुलिस जवान मंडला आए थे। यहां चुनाव होने के बाद इन जवानों कोआरक्षी केन्द्र मंडला से ग्वालियर व्हीआईपी डूयूटी में भेजा जा रहा था। दोपहर दो बजे के आसपास करीब 46 पुलिस जवानों को लेकर बस रवाना हुई। बबैहा गांव के आगे ढलान पर बस उतरते ही ब्रेक फेल हो गए।

पहाड़ी पर चढ़ा दी बस-
जैसे ही चालक ने पास बैठे में पुलिस जवान को बताया। बस में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सड़क के एक ओर खाई और दूसरी ओर पहाड़ी थी। सड़क हादसे में मौके पर चीख पुकार मच गई। चालक ने अपनी समझ का प्रयोग करते हुए बस को पहाड़ी पर चढ़ा दिया। पहाड़ी पर चढ़ते ही बस पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार करीब 24 जवान घायल हो गए हैं। इसके साथ ही आधा दर्जन गंभीर घायलों को जबलपुर भेजा गया है। वही शेष घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह हुए गंभीर रूप से धायल-
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायलो में पुलिस जवान पुनीत जंघेला, सौरभ रैकवार, आरएल गोखले, अभय शर्मा, मोहित शर्मा, प्रेमनारायण प्रजापति, मोम्मदअजर खान, अनिल पटेल, प्रशांत बघेल, जितेन्द्र दवेल समेत अन्य जवान शामिल हैं।

Created On :   2 May 2019 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story