गुरदासपुर लोकसभा, केरल में विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती

Vote counting for Gurdaspur punjab Lok Sabha bypoll underway
गुरदासपुर लोकसभा, केरल में विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती
गुरदासपुर लोकसभा, केरल में विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ। पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट कांग्रेस ने जीत ली है। कांग्रेस के सुनील जाखड ने भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया को करीब एक लाख, 93 हजार वोटों के अंतर से हराया। इसी तरह केरल में वेंगारा सीट के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ के एनए खादरे चुनाव जती गए हैं। यहां सत्तारूढ एलडीएफ की हार हुई है। केरल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा चौथे स्थान पर रही है। 
हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को मिली ये दोनों जीत भाजपा के लिए खतरे की घंटी हैं। गुरदासपुर से जीते कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड ने कहा कि यह जीत मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का आदेश है। 11 अक्टूबर को हुए लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। करीब एक लाख वोट से कांग्रेस के सुनील जाखड आगे चल रहे हैं। उन्हें ट़वीट करके पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद़दू ने बधाई भी दी है। सुनील जाखड का मप्र कनेक्शन ये है कि उनके पिता स्वर्गीय बलराम जाखड मप्र के राज्यपाल रहे हैं। वे लोकसभा अध्यक्ष भी रहेे थे।  बता दें कि फिल्म अभिनेता और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद खन्ना इस सीट से सांसद थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई, जिसके लिए उपचुनाव हुए हैं। गुरदासपुर भाजपा का गढ माना जाता था। यहां से भाजपा अकाली गठबंधन लगातार जती रहा था। लोकसभा उपचुनाव में हुई हार से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर झटका लगा है।

(फोटो : कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़)

कांग्रेस को जीत से होगा भारी फायदा

पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। 2015 में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की थी। अब माना यह जा रहा है कि अगर इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिलती है तो इससे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की स्थिति और मजबूत होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तैयारियों को भी ताकत मिलेगी।वहीं बीजेपी के लिए ये हार बड़ा अलार्म है। बीजेपी से स्वर्ण सलारिया मैदान में थे जिन्हें अकाली दल का भी समर्थन था। 

 

Created On :   15 Oct 2017 5:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story