भाई नाराज हुआ तो बहन ने गटका जहर

When the brother got angry, the sister swallowed the poison
भाई नाराज हुआ तो बहन ने गटका जहर
राखी के पहले बिछड़ी बहन भाई नाराज हुआ तो बहन ने गटका जहर

डिजिटल डेस्क , सावनेर( नागपुर)। भाई-बहन के बीच हुए‌ मामूली विवाद में 17 वर्षीय बहन ने घर में ही जहरीली दवा प्राशन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत गई। घटना सावनेर थाना अंतर्गत परसोड़ी (वकील) में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे हुई। पुलिस के अनुसार मृतका परसोड़ी, तहसील कलमेश्वर निवासी सेजल प्रकाश मोरे (17) है। वह मोहपा के किसी कॉलेज में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत थी। शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर सेजल का अपने भाई से विवाद हो गया। झगड़े के बाद भाई घर से बाहर चला गया। इस दौरान माता-पिता खेत में गए थे। घर में अकेली सेजल ने कीटनाशक दवा प्राशन कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों ने उसे नागपुर के मेयो अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान रविवार को सेजल ने दम तोड़ दिया। सावनेर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच एएसआई माणिक शेरे कर रहे हैं। 

 

Created On :   8 Aug 2022 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story