पत्नी प्रेमी के साथ भागी, शख्स ने लगा ली फांसी

Wife eloped with lover, man hanged
पत्नी प्रेमी के साथ भागी, शख्स ने लगा ली फांसी
पत्नी प्रेमी के साथ भागी, शख्स ने लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क,देवला। एक महिला अपने पति और 4 साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। उसके भागने से उसका पति इतना व्यथित हुआ कि उसने फांसी लगा ली।  देवला तहसील के उमराणे निवासी एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद पति ने उसे पत्र व फेसबुक पर पोस्ट भेजकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।मृतक का नाम राहुल चव्हाण (29) है।  इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग मृतक के रिश्तेदारों ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार उमराणे गांव में राहुल चव्हाण नामक युवक पत्नी और बच्चे के साथ रहता है। पिछले 4 दिन पहले उसकी पत्नी गांव के ही मेडिकल चालक व्यक्ति के साथ भाग गई। बदनामी के डर से राहुल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। इसके पहले उसने चिट्ठी लिखी और फेसबुक पर एक पोस्ट की, जिसमें अपनी परेशानी को बयां किया। घटना की जानकारी मिलते ही देवला पुलिस घटनास्थल पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।  घटना से गांव में तनावपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है।
 

Created On :   19 Jun 2020 6:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story