घर पर गिरा नीम का पेड़ दबने से महिला की गई जान

Woman dies due to neem tree falling at home
घर पर गिरा नीम का पेड़ दबने से महिला की गई जान
हादसा घर पर गिरा नीम का पेड़ दबने से महिला की गई जान

डिजिटल डेस्क, घाटंजी। एक महिला के घर पर नीम का पेड़ उखड़कर जा गिरा, जिसमें दबकर महिला की मौत होने की घटना घटी। घटना गुरुवार की सुबह 7 बजे घाटंजी शहर के बेरोला रास्ते पर स्थित शनि मंदिर फिल्टर के सामने घटी। मृतक महिला का नाम रंजना संजय मोतेवार (30) बताया गया है। वह जिस पलंग पर सोयी थी, पेड़ का हिस्सा उसी के सिर पर आकर गिरा। जिसकी वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर इस क्षेत्र के लोग दौड़ पड़े। पेड़ इतना भारी भरकम था कि, उसे उठाए नहीं उठ रहा था, जिससे मोतेवार के घर के पास के पेड़ के टुकड़े किए गए। बाद में उसे हटाने पर रंजना की लाश मिली। 
उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसी से उसकी मौत होने की जानकारी पुलिस ने दी है। घटना की जानकारी क्षेत्र के नागरिकों ने फोन पर घाटंजी पुलिस को दी। जिससे वे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर घाटंजी ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का पता चलते ही संबधित अधिकारियों ने भी भेंट दी है। पेड़ गिरने के कारण टीन भी इस महिला पर आकर गिरे। पेड़ गिरने के कारण घर का काफी नुकसान हुआ है।  

Created On :   31 Dec 2021 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story