चलती कैब में बदमाशों ने की महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर 10 माह की मासूम को बाहर फेंका, मौके पर मौत

Woman molested in moving cab, 10-month-old girl thrown out for protesting, dies
चलती कैब में बदमाशों ने की महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर 10 माह की मासूम को बाहर फेंका, मौके पर मौत
महाराष्ट्र चलती कैब में बदमाशों ने की महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर 10 माह की मासूम को बाहर फेंका, मौके पर मौत
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र से पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

डिजिटल डेस्क, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कैब ड्राइवर और कुछ सहयात्रियों ने महिला से छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी 10 महिने की बच्ची को उठाकर बाहर फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला को भी कैब से धक्का देकर निकाल दिया। जिससे महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला अपनी 10 माह की बच्ची को लेकर कैब से पेलहार से पोशेरे जा रही थी। कैब में उसके साथ कुछ और लोग भी सवार थे। रास्ते में कैब के ड्राइवर और सहयात्रियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उसकी बच्ची को चलती हुई कैब से बाहर फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला को भी ड्राइवर समेत अन्य यात्रियों ने धक्का देकर कैब से बाहर निकाल दिया था, जिसके चलते उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि घायल पीड़िता का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। 

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

मांडवी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कैब के ड्राइवर का नाम विजय कुशवाहा बताया जा रहा है जिसके खिलाफ महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

महाराष्ट्र से पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

महाराष्ट्र से इसी साल अक्टूबर में ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। राजधानी मुंबई के दक्षिणी इलाके में नौकरी का झांसा देकर एक 15 साल की लड़की के साथ दो कैब ड्राइवरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपी लड़की को नौकरी दिलवाने का बोलकर एक लॉज में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित लड़की को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।  

Created On :   11 Dec 2022 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story