दुष्कर्म कर महिला को 40 हजार में बेचा, दो माह तक रखा बंधक, 3 गिरफ्तार

Woman raped and sold for 40 thousand, kept hostage for two months, 3 arrested
 दुष्कर्म कर महिला को 40 हजार में बेचा, दो माह तक रखा बंधक, 3 गिरफ्तार
 दुष्कर्म कर महिला को 40 हजार में बेचा, दो माह तक रखा बंधक, 3 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क  टीकमगढ़ । दिगौड़ा थाना क्षेत्र के सेवाखेरा गांव से बेटे की शादी कराने लड़की दिखाने का बहाना बनाकर एक महिला को धजरई के जंगल में ले जाकर दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद 40 हजार रुपए में तीसरे आरोपी को बेच दिया। जिसने दो माह तक महिला को बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। 9 सितम्बर को मौका पाकर भागी महिला ने पति के साथ दिगौड़ा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को सेवाखेरा निवासी युवक ने दिगौड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी 8 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। रिपोर्ट पर गुमइंसान कायम कर जांच में लिया गया। लापता महिला करीब दो माह बाद 9 सितम्बर को पति के साथ दिगौड़ा थाना पहुंची। उसने बताया कि 8 जुलाई को पड़ोस में रहने वाला कल्लू पाल निवासी सेवाखेरा एवं नंदू लोधी निवासी कटयाखेरा थाना दिगौड़ा अपने लड़के की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने ले गए थे।
भागकर वापस अपने घर आई
धजरई के जंगल में दोनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में बृजेन्द्र लोधी निवासी रमपुरा थाना कुड़ीला को 40 हजार रुपए में बेच दिया। ब्रजेन्द्र लोधी ने करीब दो माह तक महिला को अपने घर में बंद रखा। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 7 सितम्बर को मौका पाकर वह रमपुरा से भागकर वापस अपने घर आई। महिला की रिपोर्ट पर थाना दिगौड़ा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी प्रशांत खरे के निर्देशन में थाना प्रभारी मोहनगढ़ परिवीक्षाधीन डीएसपी भारती जाट के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने 24 घंटे के अंदर ही थाना दिगौड़ा के सनसनीखेज मामले के तीनों आरोपियों नंदराम लोधी पुत्र रामसहाय लोधी (34) निवासी कटरया खेरा विजरावन थाना दिगौड़ा, कल्लू पाल पुत्र धनीराम पाल (60) निवासी सेवाखेरा विजरावन थाना दिगौड़ा और ब्रजेन्द्र लोधी पुत्र गोकुल लोधी (38) निवासी ग्राम रमपुरा थाना कुड़ीला 
को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी दिगौड़ा शैलेंद्र  सक्सेना, आरक्षक राजेश, मनीष, प्रशांत, आनंद सुड़ेले, अरविन्द शामिल थे। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
 

Created On :   11 Sep 2020 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story