सर्पदंश से पीडि़त महिला को अस्पताल के मुख्य द्वार में हुई झांड-फूंक
By - Ankita Rai |7 July 2022 6:17 AM GMT
पन्ना सर्पदंश से पीडि़त महिला को अस्पताल के मुख्य द्वार में हुई झांड-फूंक
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना इस आधुनिक युग में भी कुछ लोग जागरूकता के अभाव में तंत्र-मंत्र झाड़-फूंक ओझा गुनिया इत्यादि का सहारा ले रहे हैं। दिनांक 6 जुलाई 2022 को जिला चिकित्सालय पन्ना के गेट पर देखने को मिला जहां एक तांत्रिक के द्वारा घंटों मरीज के साथ झाड़-फुंक की गई और आसपास के लोग तमाशा बीन बनके यह नजारा देखते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत रात्रि गुन्नौर के ग्राम बसोरा में पार्वती चौधरी नामक महिला को सांप ने काटा था। जिसके के बाद परिजन उसे प्रथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना लाये थे जहां उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नही हुआ तो तांत्रिक को बुलाकर जिला चिकित्सालय के बाहर ही झाड़.फंूक करने लगे।
Created On :   7 July 2022 11:46 AM GMT
Tags
Next Story