11 लाख उड़ाने वाले गिरोह में महिलाएं भी शामिल

Women are also involved in the gang that blows 11 lakhs
11 लाख उड़ाने वाले गिरोह में महिलाएं भी शामिल
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा 11 लाख उड़ाने वाले गिरोह में महिलाएं भी शामिल

 डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। रामनगर पुलिस थाना व पुलिस मुख्यालय के सामने एक कार से लाखों रुपए उड़ाने वाले गिरोह को रामनगर पुलिस के अपराध शाखा ने पकड़ा। इन गिरोह में 2 महिला आरोपी भी शामिल होकर सभी आरोपी आंध्रप्रदेश के बताए गए हंै। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबूपेठ निवासी मोनिष बघेल कंपनी के पैसे निकालने पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक गए थे। पैसे निकाल कर जब वह अपने कार में पैसे रखने गए। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हंे गाड़ी से ऑइल लिक होने की बात कही। बघेल ने पैसे वाहन में रखकर देखने गए इतने में उनके 11 लाख रुपए दोनों भाग गए। घटना की शिकायत रामनगर पुलिस को मिलने पर उन्होंने तत्काल नाकाबंदी की। लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरिवंद सालवे ने तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। रामनगर पुलिस निरीक्षक राजेश मुले ने अपराध शाखा प्रमुख एपीआई हर्षल एकरे को निर्देश दिए। एकरे ने दो टीम तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच शुरू की।

 आरोपियों की पुलिस को अलग-अलग जानकारी मिलती थी।  जानकारी के आधार पर कभी तेलंगाना, कर्नाटक, सोलापुर में तलाश की। विविध जगह जानकारी इकठ्ठा करने पर आखिरकार आरोपी का सुराग लग गया। इस मामले के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें 2 महिलाओं का समावेश है। आरोपियों से 10 हजार नगद, 2 मोटरसाईकिल, 3 मोबाईल व 22 मोबाईल सीम कार्ड जप्त किए। आरोपियों की कड़ी जांच पश्चात पुलिस को चौकाने वाली जानकारी मिली। आरोपी बाबू शंकररैय्या छल्ला (30), अलेक्झांडवर रमेश छल्ला (28), प्रसंगी येल्लीया सन्नी (30), नानी नागेश्वर येरगदीमल्ला (18), कल्पना किशोर कुंचाला (36), कुमारी बाबू गोगुला (27) यह सभी आंध्रप्रदेश के जिला नेल्लोर, तहसील बोगोले, पोस्ट धामवरम के कपराला तिप्पा गांव के है। इस गांव में अलग चर्चा है, इस गांव में चोरी करने वाले कई आरोपी आश्रय लेते ओर किसी भी राज्य में चोरी करने के पूर्व महिलाओं के माध्यम से किराए से रूम लेकर रहते। उसके बाद 15 से 20 दिन जहां चोरी करना है वहां रेकी करते। इन सभी आरोपियों का ध्यान बैंक, ज्वेलरी शॉप पर रहता है। जीन नागरिकों से चोरी करना है, उनके शरीर पर थुंकना, गंदगी फेंकना, वाहन का ऑईल गिरना, टायर पंचर ऐसी बाते बनाकर घटना को अंजाम देते थे। इन सभी आरोपियों ने मुलुल, भांडूप, पनवेल, अमरावती, वरोरा, चंद्रपुर में लुटमारी की घटना को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक अरिवंद सालवे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस निरीक्षक राजेश मुले, एपीआय हर्षल ऐकरे, विनोद भुरले, रजनीकांत पुठ्ठावार, पेतरस सिडाम, प्रशांत शेंदरे, विनोद यादव, किशोर वैरागडे, पुरूषोत्तम चिकाटे, आनंद खरात, नीलेश मुडे, पांडूरंग वाघमोडे, सतीश अवथरे, लालु यादव, विकास जुमनाके, हिरालाल गुप्ता, संदीप कामडी, सुजीत शेंडे, विकास जाधव, भावना रामटेके तथा सायबर सेल के प्रशांत लारोकर, छगन जांभुले व अमोल सावे ने अंजाम दिया। 

Created On :   4 Oct 2022 10:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story