महिलाओं ने बनाई जलापूर्ति व्यवस्था, घर-घर कर रही टेंकर से सप्लाई

Women arranged water fulfilling system, supplying door to door
महिलाओं ने बनाई जलापूर्ति व्यवस्था, घर-घर कर रही टेंकर से सप्लाई
महिलाओं ने बनाई जलापूर्ति व्यवस्था, घर-घर कर रही टेंकर से सप्लाई

डिजिटल डेस्क, मंडला। ग्राम पंचायत बरबसपुर और गोरीमाटी में महिलाओं को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा था। इससे निपटने के लिए गांव की महिलाओं ने  व्यवस्था बना ली है। ग्राम संगठन घर-घर पेयजल पहुंचा रहा है। इसके लिए टेंकर से पानी सप्लाई कर रहे है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बरबसपुर के बरबसपुर और गोरीमाटी में करीब 12 सौ की आबादी है। बरबसपुर में पेयजल के लिए नलजल योजना है। लेकिन उससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। फ्लोराइड के कारण हैंडपंप किसी काम के नहीं है। खैरी जलप्रदाय योजना से भी पेयजल नहीं मिल रहा है। कुंआ में भी जलस्तर कम हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणो को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के दौर में बूंद-बूंद पानी के भटकर रहे थे। जलसंकट की समस्या पीएचइ्र विभाग को बताई गई लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पाया।

ग्राम बरबसपुर के मनीष नेताम और गोरीमाटी के मनीष मरावी ने बताया है कि मप्र आजीविका मिशन के दुर्गा  ग्राम संगठन की महिलाओं ने बैठक का आयोजन किया। महिलाओं ने दोनो गांव में जलापूर्ति के लिए व्यवस्था बनाने पर चर्चा की गई। यहां महिलाओं ने फैसला लिया कि अब दोनो गांवो में पेयजल सप्लाई करेगी। ग्राम पंचायत बरबसपुर के पास विधायक निधि से मिला टेंकर है। ग्राम संगठन की महिलाओं ने पंचायत से टेंकर ले लिया है। ग्राम से ही ट्रेक्टर किराये पर लिया हैऔर दोनो गांव में पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई है।

हर घर पहुंच रहा पानी
ग्रामीणों ने बताया हैकि ग्राम संगठन के द्वारा बरबसपुर और गोरीमाटी में दोनो टाइम पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। जिससे ग्राम में जलसंकट से निजात मिल गई है। टेंकर से पेयजल सप्लाई में ग्राम संगठन के दो सीआरपी लगे हुए है,जो हर घर में पेयजल पहुचाने का काम कर रहे है। अब ग्रामीणों केा पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। पेेयजल की समस्या का निराकरण हो गया है।

नलकूप से कर रहे सप्लाई
मप्र आजीविका मिशन की जलवायु परिवर्तन अनुकूलन परियोजना के तहत अनिल कुमार धुर्वे को कृषि भूमि सिंचित करने के लिए ग्राम संगठन से ऋण उपलब्ध कराया गया था। सिंचाई के लिए किया गया नलकूप दो गांव को पानी उपलब्ध कराने के काम आ रहा है। गर्मी के मौसम में ग्राम संगठन इसी नलकूप से दोनो गांवों का पेयजल उपलब्ध कराएगा।

इनका कहना है
ग्राम पंचायत के दोनो गांव में जलसंकट की स्थिति थी, ग्राम संगठन की महिलाओं ने जलापूर्ति की व्यवस्था बनाई है। पंचायत ने टेंकर उपलब्ध करा दिया है। ग्राम संगठन नलकूप से पानी लाकर सप्लाई कर रहे है।
अन्नूलाल मरावी, सरपंच, बरबसपुर

 

Created On :   21 May 2018 8:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story