महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार के सफलतम ०९ वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक ३० मई से ३० जून तक महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जायेगा। इसी तारतम्य में आज जिला भाजपा कार्यालय पन्ना में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें महाजनसम्पर्क अभियान के प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री जगदीश पटेल, जिला उपाध्यक्ष एम.एल. विश्वकर्मा सहित समस्त जिला पदाधिकारी व १५ मण्डलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Created On :   5 Jun 2023 11:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story