Panna News: वैष्णव माता महाविद्यालय में मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, महिला सशक्तिकरण संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित

वैष्णव माता महाविद्यालय में मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, महिला सशक्तिकरण संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित

Panna News: वैष्णव माता महाविद्यालय पन्ना में मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को मध्य प्रदेश गान भी सुनाया गया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक गरिमा जैन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन 01 नवम्बर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ था। मध्य प्रदेश केवल मानचित्र पर मध्य में स्थित होने के कारण ही नहीं बल्कि अपने स्नेह, संस्कृति और सोहार्द से हर ह्रदय को जोडने की क्षमता रखता है। उन्होंने इस स्थापना दिवस के साथ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और स्वावलंबन को बढावा देेने हेतु अनेक योजनायें चलाईं हैं। उन्होंने कहा कि यत्र नारी पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता। नारी शक्ति केवल जीवन जन्म नहीं देती बल्कि राष्ट्र निर्माण भी करती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अविनाश पाण्डेय, सहायक प्राध्यापकगण राजकुमार सेन, मनोज गौर, अतुल पाण्डेय, अमित पाण्डेय, बृजकिशोर त्रिपाठी, भरत सिंह सिंगरौल, नरेन्द्र अहिरवार, महेन्द्र सिंह, अभिषेक, पंकज पाण्डेय, भूपेन्द्र चौबे, मनोज जडिया, शिवम पाठक, गरिमा जैन, श्रद्धा सिंह, श्रीमती नितिका डनायक, शिभा सिंह सोलंकी, साधना साहू, नेहा सेन, सरिता अग्रवाल, मानसी ताम्रकार, रिचा तिवारी, गजेन्द्र, महेश, सविता व रेखा उपस्थित रहीं।

Created On :   2 Nov 2025 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story