Panna News: भारत की होने वाली आगामी 16वीं जनगणना की तैयारी तेजी पर, 141 कर्मचारियों ने लिया जनगणना प्रशिक्षण

भारत की होने वाली आगामी 16वीं जनगणना की तैयारी तेजी पर, 141 कर्मचारियों ने लिया जनगणना प्रशिक्षण
भारत की होने वाली आगामी 16वीं जनगणना एवं पहली डिजिटल जनगणना के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगातार तैयारी की जा रही हैं तथा इस कार्य हेतु संलग्न अधिकारी-कर्मचारी को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Panna News: भारत की होने वाली आगामी 16वीं जनगणना एवं पहली डिजिटल जनगणना के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगातार तैयारी की जा रही हैं तथा इस कार्य हेतु संलग्न अधिकारी-कर्मचारी को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार शाहनगर मुख्यालय के स्थानीय सांदीपनी विद्यालय एवं जनपद सभागार कक्ष में 106 प्रगणकों व 26 पर्यवेक्षकों कुल 141 कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण का प्रथम चरण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक द्वितीय चरण 21 अप्रैल से 24 अप्रैल २०२६ तक तथा तृतीय चरण 24 अप्रैल से 27 अप्रैल २०२६ को सम्पन्प हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर नीरज तिवारी, रावेन्द्र सिंह, शिवराम तिवारी, अखिलेश जैन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में आगामी दिनों में डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप द्वारा होने वाली जनगणना के बारे में विस्तृत रूप से सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा जनगणना का महत्व एवं कार्य करने के तरीके के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई साथ ही बताया गया की जनगणना का प्रथम चरण 01 मई 2026 से प्रारंभ होकर 31 मई 2026 तक चलेगा जिसमें मकान की गणना की जाएगी तथा द्वितीय चरण फरवरी 2027 में प्रारंभ होगा जिसमें व्यक्तियों की गणना की जाएगी। इस प्रशिक्षण में प्रगणक घर-घर पहुंच कर 33 सवालों के जवाब संबंधित मुखिया से प्राप्त करेंगे तथा उनकी ऑनलाइन फीडिंग तुरंत करेंगे।


Created On :   30 April 2026 4:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story