- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नाबालिग से छेडख़ानी कर अश्लील वीडियो...
Panna News: नाबालिग से छेडख़ानी कर अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Panna News: शाहनगर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने 35 वर्षीय विवाहित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 3 अप्रैल शाम 3 बजे हुई। जानकारी के अनुसार पीडि़ता अपने घर के किचन में अकेली थी तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल पर अश्लील वीडियो बना लिया। मामला तब खुला जब आरोपी की पत्नी ने वीडियो देखा और पीडि़ता के माता-पिता को व्हाटसएप पर भेज दिया। आक्रोशित परिजनों ने तत्काल शाहनगर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी परशुराम डाबर ने पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एसपी निवेदिता नायडू सहित वरिष्ठों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान व एसडीओपी पवई भावना दांगी भी शाहनगर पहुंचीं।
यह भी पढ़े -खेजड़ा मंदिर के पीछे पाइप लाइन कटी, ढाई माह से पानी की सप्लाई बंद, किलकिला फीडर कैनॉल की खुदाई के लिए अलग की गई थी पाइप लाइन
थाना प्रभारी परशुराम डाबर व उपनिरीक्षक मनोज यादव के नेतृत्व में दो पुलिस दल गठित किए गए। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी कटनी भागने की तैयारी में है। पुलिस ने कटनी जाकर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी को पवई कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रंजीत कुजूर, प्रधान आरक्षक मनोज त्रिपाठी, धर्मेंद्र हरदिनिया, आरक्षक सोहन भिलाला, रविंद्र अहिरवार, ब्रजेंद्र पायक, राजकुमारी मंगलोई व पन्ना साइबर सेल के आशीष अवस्थी की टीम का योगदान सराहनीय रहा।
Created On :   6 April 2026 6:06 PM IST













