Panna News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक का अजयगढ में हुआ स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक का अजयगढ में हुआ स्वागत
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक मगंलवार को सुबह 11 बजे अजयगढ पहुंची। जहां कार्यकर्ता ने गर्मजोशी के साथ पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनका स्वागत किया।

Panna News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक मगंलवार को सुबह 11 बजे अजयगढ पहुंची। जहां कार्यकर्ता ने गर्मजोशी के साथ पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनका स्वागत किया। श्री पाठक जैसे ही छतरपुर जिले से पन्ना जिले की सीमा में पहुंची वैसे ही भाजपा कार्यकर्ता नंदिता पाठक की अगुवाई व स्वागत के लिए पहुंच गये सभी के द्वारा फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सुल्लेरे, प्रमोद तिवारी ने अपने समर्थको के साथ पुष्प माला से उनका भव्य स्वागत किया। इसी प्रकार संदीप विश्वकर्मा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने अपने मेडिकल स्टोर पर श्री पाठक ने भी स्वागत किया। इसके बाद रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। महिला मोर्चा सहित नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता ने नंदिता पाठक का शाल-श्रीफल एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा एवं मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Created On :   12 Nov 2025 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story