Panna News: १४ वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव

१४ वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव
जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है।

Panna News: जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्रीमति ऊषा परमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह अभियान संचालित हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. तिवारी द्वारा बताया गया कि जिले में जिला अस्पताल एवं पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कुल 6 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है यह कार्य अवकाश दिवसों को छोडकर प्रतिदिवस किया जा रहा है।

एचपीवी वैक्सीन क्या है

एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एक ऐसा वायरस है जो संक्रमण के माध्यम से फैलता है और लंबे समय तक शरीर में रहने पर गर्भाशय ग्रीवा सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। एचपीवी वैक्सीन इस वायरस के खतरनाक प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करती है। किशोरावस्था में लगाया गया यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम कर देता है।

सर्वाइकल कैंसर क्या है

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग है जो गर्भाशय के निचले हिस्से ग्रीवा में विकसित होता है। इसके प्रमुख कारणों में एचपीवी संक्रमण शामिल है। प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते इसलिए समय पर टीकाकरण और नियमित जांच बेहद आवश्यक मानी जाती है। सवाईकल कैंसर महिलाओ में स्तमन कैंसर के बाद दूसरा सबसे आम कैंसर है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाकर समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Created On :   28 Feb 2026 1:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story