- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लाडली बहनों को इस माह से मिलेंगे...
Panna News: लाडली बहनों को इस माह से मिलेंगे 1500 रूपए

By - Bhaskar Hindi |12 Nov 2025 3:18 PM IST
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनांतर्गत वर्तमान नवम्बर माह से लाडली बहनों को 1500 रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक करोड 26 लाख से अधिक लाडली बहनों को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से बढी हुई राशि बहनों के खाते में अंतरित करेंगे।
Panna News: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनांतर्गत वर्तमान नवम्बर माह से लाडली बहनों को 1500 रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक करोड 26 लाख से अधिक लाडली बहनों को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से बढी हुई राशि बहनों के खाते में अंतरित करेंगे। प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में चल रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को कुल 29 किस्तों में नियमित आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया गया है।
Created On :   12 Nov 2025 3:18 PM IST
Next Story













