हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह
मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में पूर्व मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Panna News: मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में पूर्व मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने फीता काटकर विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद के परिजनों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रदेश के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन भी हुआ। पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1956 में तीन राज्यों को मिलाकर मध्यप्रदेश का गठन हुआ था। गठन के 44 वर्ष बाद पृथक छत्तीसगढ राज्य की स्थापना हुई। मध्यप्रदेश अपने संस्कार और संस्कृति के पुर्नमिलन से निरंतर ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है। यहां विविधता में एकता है। प्रदेश की समृद्धशाली संस्कृति के साथ इतिहास भी गौरवशाली रहा है।

प्रदेश प्राकृतिक रूप से एवं वन्य प्राणियों के कारण भी समृद्धशाली है। मध्यप्रदेश कई नदियों का उदगम स्थल है। पानी की पर्याप्त उपलब्धता के कारण फसलों का भरपूर उत्पादन हो रहा है। मध्यप्रदेश जैविक खेती सहित तांबा, दलहन, सोयाबीन एवं मसाला उत्पादन में भी देश का अग्रणी राज्य है। ग्राम स्वराज की स्थापना सर्वप्रथम मध्यप्रदेश में हुई थी। पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम में पुरानी विरासत और पर्यावरण के संरक्षण के संकल्प की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंदिरों की नगरी पन्ना में श्री जुगल किशोर लोक निर्माण की बाधाओं को दूर किया गया है। महाकाल लोक की तर्ज पर इसका निर्माण किया जाएगा। पन्ना धाम भगवान श्री कृष्ण के सात विग्रहों में से भी एक है। पन्ना शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ रहा है। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय सहित कलेक्टर ऊषा परमार, जिपं सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे एवं अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार द्वारा किया गया।

Created On :   6 Dec 2025 6:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story