Panna News: चोरी के लिए बैंक के पास रैकी कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी के लिए बैंक के पास रैकी कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा परिसर में चोरी के इरादे से रैकी कर रही दो महिलाओं को पकडकर हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम ने बैंक परिसर में संदिग्ध रूप से घूमती हुई

Panna News: देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा परिसर में चोरी के इरादे से रैकी कर रही दो महिलाओं को पकडकर हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम ने बैंक परिसर में संदिग्ध रूप से घूमती हुई दो महिलाओं को देखा और तुरंत उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के मिलान पर सामने आया कि गिरफ्तार महिलाएं सतना व उमरिया जिलों में चोरी की घटनाओं में लिप्त हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मंजू सिसोदिया पति राजेश सिसोदिया लगभग 30 वर्ष और अंबिका सिसोदिया पति सिकंदर सिसोदिया लगभग 40 वर्ष निवासी कडिय़ा सांसी जिला राजगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक यह दोनों कडिय़ा-सांसी गैंग से जुड़ी हैं जो बैंक में रैकी कर लोगों के बैग से नगदी निकालने की वारदातों में सक्रिय है। पुलिस जांच में पाया गया कि सतना के कोतवाली थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 77/2026 में लगभग 77000 रुपये की चोरी तथा उमरिया के कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 146/2026 में लगभग 60000 रुपये की चोरी से इन महिलाओं की संलिप्तता सामने आई है। संबंधित जिलों की पुलिस को घटना की जानकारी और फुटेज सांझा करने पर सतना पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। देवेन्द्रनगर थाना पुलिस की कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव के साथ सहायक उपनिरीक्षक सज्जन सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक बागरी, शंकर सिंह बुंदेला, शिवस्वरूप तिवारी, धीरेन्द्र सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव व आरक्षक बृजेन्द्र रैकवार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Created On :   5 Jun 2026 3:49 PM IST

Tags

Next Story