- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि...
Panna News: धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती

Panna News: नगर के गांधी चौक में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज जी की 755 वीं जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। शनिवार को सबसे पहले समाज के लोग मंदिर में एकत्रित हुए उसके बाद सर्वप्रथम संत शिरोमणि नामदेवजी महाराज जी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद साथ शिव मंदिर में हवन पूजन एवं जयंती के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड एवं सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। समाज के प्रबुद्ध जनों ने संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज द्वारा किए गए समाज उत्थान एवं उनके भक्ति मार्ग पर अपने-अपने विचार रखें और समाज में एकता भाईचारे का संदेश दिया। सुंदरकांड के पश्चात प्रसाद वितरण एवं आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ डॉ. अशोक नामदेव, महेश नामदेव कमलेश नामदेव, रामकुमार नामदेव, प्रमोद नामदेव, आशीष नामदेव, अंग्रेज नामदेव, राहुल नामदेव, राहुल नामदेव, गोविंद नामदेव, शिव नामदेव, रोहित नामदेव, मनीष नामदेव, बल्लू नामदेव, दुर्गा नामदेव, लाली नामदेव, शरद नामदेव एवं समाज के सभी वरिष्ठ और युवा साथी जयंती में शामिल रहे।
Created On :   2 Nov 2025 3:26 PM IST













