- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- चौकी प्रभारी ने आयोजित की शांति...
Panna News: चौकी प्रभारी ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

Panna News: पुलिस चौकी ककरहटी में पदस्थ चौकी प्रभारी सोनम शर्मा द्वारा चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य त्यौहार रमजान, होली, रामनवमी के दौरान शांति व्यवस्था आपसी भाईचारा एवं सोहार्द पूर्ण माहौल में उत्साह के साथ सम्पन्न हो रहा। चौकी प्रभारी ने बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों गणमान्यजनों के साथ त्यौहार को लेकर कानून व्यवस्था के संबंध मेे चर्चा की तथा शांति के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को बिगाडने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने लोगों से समय पर जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में समाजसेवी कैलाश त्रिपाठी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चौधरी, पार्षद महेंद्र यादव देवेन्द्र पाण्डेय, जाकिर मोहम्मद रऊफ मोहम्मद, सलीम मोहम्मद, जिब्राइल मोहम्मद, ताज मोहम्मद, रानू शर्मा, पत्रकार जावेद खान, संदीप शुक्ला, अशोक विश्वकर्मा सहित प्रधान आरक्षक हरिराम विश्वकर्मा, राम भिखारी बागरी व आरक्षक तरूण वर्मा शामिल रहे।
यह भी पढ़े -बिजली व सडक़ से अछूती ग्राम पंचायत धरवारा की मटेवरा आदिवासी बस्ती, पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं, परेशान ग्रामीणों के धरने पर बैठने के बाद भी प्रशासन गंभीर नहीं
Created On :   22 Feb 2026 2:43 PM IST












