Panna News: पन्ना में युवक कांग्रेस की भव्य स्वागत रैली, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन

पन्ना में युवक कांग्रेस की भव्य स्वागत रैली, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन

Panna News: युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में आज पन्ना जिला मुख्यालय पर एक भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। सतना नाके से शुरू हुई यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची जहां इसका समापन किया गया। रैली में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारी और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में भाग लिया। चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ निकली यह रैली कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से भरी हुई थी।

फूलमालाओं से हुआ अभिनंदन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जगह-जगह फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। शहर के कई चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। जिन प्रमुख पदाधिकारियों का रैली के माध्यम से अभिनंदन किया गया उनमें युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह सौरभ, प्रदेश सचिव उदित देव सिंह प्रिंस, पन्ना विधानसभा अध्यक्ष सुशील मिश्रा, गुनौर विधानसभा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह सनी के साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों का भी जोरदार स्वागत हुआ। जिनमें मोहम्मद फैयाज, प्रेम नारायण यादव, सौरभ द्विवेदी, राजा जी बुंदेला, सोनू चौधरी, मुकेश बागरी, स्वतंत्र चौरसिया, शुभम रजक और राजकुमार चौधरी शामिल हैं।

लालकिले की घटना पर श्रद्धांजलि

स्वागत रैली का समापन इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर किया गया। समापन से पूर्व सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लालकिले में हुए बम विस्फोट में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस स्वागत रैली में राजेश तिवारी, भुवन विक्रम सिंह केशू भैया, जीवनलाल सिद्धार्थ, महेंद्र बागरी, दादूराम मिश्रा, बन्दू यादव, दीपक तिवारी, अक्षय तिवारी, रेहान मोहम्मद, सचिन पाण्डेय, इंदू तिवारी, आस्था तिवारी, रहीमा खातून, भभूत सिंह, सौरभ दुबे, नृपेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, देबू गौड, मनोज द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, रियासत खान, जयराम यादव, राजू यादव, रिंकू खान, अबरार मोहम्मद, मोहम्मद इमरान राइन, राजा बाबू पटेल, नरेंद्र विश्वकर्मा, लखन राजपूत, भैरो पटेल, नीरज लोधी, आकाश जाटव, संजय सिंह, राम बहोरी लोधी, उमा शंकर तिवारी, ओमकार लोधी, अजय पाल लोधी, दादू राम मिश्रा, कुलदीप गर्ग, रामनारायण यादव, सचिन वर्मा, अनुज श्रीवास, मोहसिन खान, सत्यम उपाध्याय, हिमांशु गोस्वामी, दीपेन्द्र विश्वकर्मा, ब्रजेंद्र यादव, आमिर खान, अमित रैकवार, रविन्द्र यादव, अंजुल सिंह चौहान, आशु खान, सुहेब अहमद बख्शी, भजन पटेल, कुलदीप सिंह, मृदुल अग्रवाल, आशीष बागरी, हिम्मत बागरी, केशरी अहिरवार, श्रवण तिवारी, विक्रम सिंह, भूपेंद्र सिंह व गुड्डु राजा शामिल रहे।

Created On :   12 Nov 2025 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story