- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर में निकाली गई श्रीराम नाम...
पन्ना: नगर में निकाली गई श्रीराम नाम संकीर्तन प्रभात फेरी
By - Sanjana Namdev |12 April 2024 4:55 AM GMT
- नगर में निकाली गई श्रीराम नाम संकीर्तन प्रभात फेरी
- प्रभात फेरी प्रतिदिन इसी तरह से निकाली जायेगी
डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते ही नगर के युवा सुबह 5 बजे से श्री सीताराम नाम संकीर्तन करते हुये प्रभात फेरी निकलते हैं। यह प्रभात फेरी नगर के बासन खेरे में विराजमान बजरंग बली हनुमान जी मंन्दिर से शुरू होकर बाबा घाट केन नदी स्थित बङी मढिया से होते हुये श्री राम हर्षण कुंज, श्री मिथिला बिहारी-बिहारणी जु सरकार में सम्पन्न होती है। इस प्रभात फेरी में युवाओं के मार्गदर्शक केशरी नंदन तिवारी ने बताया की अब यह प्रभात फेरी प्रतिदिन इसी तरह से निकाली जायेगी। इस अवसर पर राम जी तिवारी, अक्कु नामदेव, लकी सिंह, राजा बुन्देला, ऋषि नीखर सहित युवाओं की टोली शामिल रही।
यह भी पढ़े -फावर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी राजा भैया को मिला इंडिया गठबंधन का समर्थन
Created On :   12 April 2024 4:55 AM GMT
Next Story