- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- डांट से नाराज तीन नाबालिग बहनें घर...
शाहनगर न्यूज: डांट से नाराज तीन नाबालिग बहनें घर से भागीं, दमोह में मिलीं, शाहनगर पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद

शाहनगर ङिजिटल ङेस्क । घर में डांट पड़ने से नाराज होकर घर से भागी तीन नाबालिग बहनों को शाहनगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दमोह से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और साइबर सेल की मदद से बच्चियों को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।
मामला ग्राम खरमोरा का है। शनिवार 6 सितंबर को तीनों बच्चियां घर से कपड़े लेने की बात कहकर निकली थीं। देर तक वापस न आने पर परिजनों ने थाना शाहनगर में सूचना दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन, एसडीओपी पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रवि जादौन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। साइबर सेल पन्ना की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई तो बच्चियों की लोकेशन दमोह रेलवे स्टेशन पर मिली।
शाहनगर पुलिस ने तुरंत फोटो व जानकारी दमोह पुलिस को भेजी। दमोह कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को दस्तयाब कर थाने में सुरक्षित रखा। सूचना पर शाहनगर पुलिस परिजनों के साथ दमोह पहुंची और तीनों को सकुशल वापस लाई।पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि डांट से नाराज होकर वे बस से पवई और फिर दमोह चली गई थीं।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत रावत, आरक्षक रविन्द्र अहिरवार की अहम भूमिका रही।
Created On :   7 Sept 2026 8:05 PM IST











