पन्ना: चैत्र नवरात्रि का आज अंतिम, मनाई जायेगी श्रीरामनवमीं

चैत्र नवरात्रि का आज अंतिम, मनाई जायेगी श्रीरामनवमीं
  • चैत्र नवरात्रि का आज अंतिम, मनाई जायेगी श्रीरामनवमीं
  • नगर में निकाली जायेगी विशाल शोभायात्रा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। चैत्र नवरात्रि का आज अंतिम दिन है, श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पन्ना नगर को रंगीन प्रकाश और बंदनवारों से सजाया गया है और भगवान के प्रकटोत्सव की भव्य तैयारियां की जा रहीं हैं। श्रीरामजानकी मंदिर में दिन में १२ बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा एवं श्रीराम जानकारी मंदिर से ४ बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। जगह-जगह भक्तिगीत सुनाई दे रहे हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह जहां पूरे ८ दिनों तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रतिदिन प्रभात फेरी में श्रृद्धालुगण शामिल हुए। नगर के प्रमुख स्थानों से निकलने वाली इस प्रभात फेरी का स्वागत अस्पताल चौराहे में धीरज तिवारी गुड्डु भैया ने मिठाई हलवा खिलाकर किया। गांधी चौक में विशेष आरती का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े -लीनेस क्लब की सदस्यों द्वारा पशु-पक्षियों के लिए रखा गया दाना-पानी

जिसमें पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। श्री राम जन्मोत्सव समिति के सदस्य तरुण पाठक, देवेंद्र सिंह बबलू यादव, शिवकुमार त्रिपाठी, कल्लू शुक्ला, कमल लालवानी, अशोक गुप्ता ने बताया कि श्री राम जन्मोत्सव के बाद विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो इंद्रपुरी से प्रारंभ होकर अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, कटरा मोहल्ला, बस स्टैंड, बेनीसागर, गांधी चौक होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में रंगीन प्रकाश से सजी श्री रामचंद्र जी की झांकी, डीजे बैंड दलदल घोड़ी सहित भारी संख्या में शोभायात्रा में हजारों भक्त शामिल होंगे। मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने पन्ना नगर के सभी श्रद्धालुओं से इस विशाल शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़े -बेव सीरीज दीमक की शूटिंग जारी, पर्यावरण को लेकर बनाई जा रही फिल्म

शोभायात्रा में शामिल होंगे सांसद

श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है जिसमें सांसद विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे। वह शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत करेंगे। इसके अलावा नगर की प्रमुख गणमान्य नागरिक, विशेषजन भी इस शोभायात्रा में शामिल होंगे।

Created On :   17 April 2024 5:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story