- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दो बाइक आपस में भिडीं, तीन घायल
पन्ना: दो बाइक आपस में भिडीं, तीन घायल

By - Bhaskar Hindi |9 Nov 2023 11:31 AM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। रैपुरा थाना क्षेत्र के डोहली मोड के पास दो बाइक आपस में भिड गईं। जिसमें दो पुरूष एवं एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बब्लू सिंह उम्र ४० वर्ष निवासी डोहली एवं मंतराम चौधरी निवासी हरदुआ पगरी के सिर में चोट आई है जबकि महिला जलसा बाई उम्र ३५ वर्ष निवासी डोहली के हांथ एवं पैर में चोटें आईं हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर एम.एल. चौधरी के अनुसार प्राथमिक उपचार के लिए लाए गए तीनों घायलों का उपचार किया गया। जलसा बाई के अनुसार वह अपने भाई तथा बच्चों के साथ हरदुआ से डोहली जा रही थी। अचानक सामने से आई मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिससे वह बच्चों एवं भाई सहित गिर गई।
Created On :   9 Nov 2023 11:31 AM IST
Next Story