- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- पुलिया की रेलिंग से टकराई बाइक, एक...
Pawai news: पुलिया की रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत,एक गंभीर

डिजिटल न्यूज़ पवई
पवई-मोहन्द्रा मार्ग पर बूढ़ा सिमरी के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिया की रेलिंग से मोटरसाइकिल टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग 5:30बजे काशीराम आदिवासी (32) एवं साहुल आदिवासी (16) निवासी ग्राम बघाई, रिश्तेदारी में पटोरी जा रहे थे। बूढ़ा सिमरी के मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया। यहां चिकित्सकों ने काशीराम आदिवासी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल साहुल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 108 एम्बुलेंस के पायलट मनोज पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया, जहां एक युवक को मृत घोषित किया तथा दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
Created On :   6 Aug 2026 3:05 PM IST











