- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- पुणे–ओकायामा मैत्री उद्यान की...
Pune City News: पुणे–ओकायामा मैत्री उद्यान की द्विदशकपूर्ति, जापान के शिष्टमंडल ने दी सदिच्छा भेंट

भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे महानगरपालिका द्वारा निर्मित स्व. पु. ल. देशपांडे उद्यान, जिसे पुणे-ओकायामा मैत्री उद्यान के नाम से जाना जाता है, के निर्माण को दो दशक पुरे होने के उपलक्ष्य में जापान के ओकायामा शहर से आए शिष्टमंडल ने बुधवार, 7 जनवरी को सदिच्छा दौरा किया। यह कार्यक्रम पुणे महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त (जनरल) पवनीत कौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ओकायामा, जापान के शिष्टमंडल, एसोसिएशन ऑफ फ्रेंड्स ऑफ जापान के प्रतिनिधि तथा पुणे महानगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुणे महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक नवल किशोर राम के दालन में ओकायामा शिष्टमंडल के सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस दौरान नवल किशोर राम के हाथों शिष्टमंडल के सदस्यों को स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पवनीत कौर, अतिरिक्त आयुक्त (जनरल), ओमप्रकाश दिवटे, अतिरिक्त आयुक्त (विशेष), योगिता भोसले, नगर सचिव, डॉ. अशोक घोरपडे, सहायक आयुक्त, तथा समीर खले, अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ फ्रेंड्स ऑफ जापान सहित अधिकारी उपस्थित थे।
इस सदिच्छा भेंट के माध्यम से पुणे और ओकायामा शहरों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
Created On :   7 Jan 2026 7:37 PM IST












