- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- इंद्रायणी नदी में मिला लापता...
Pune City News: इंद्रायणी नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव

By - Desk Author |24 Dec 2025 7:29 PM IST
दो दिन पहले घर से निकला था
भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड। कसाल भोयरे के एक लापता व्यक्ति का शव इंद्रायणी नदी में मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान मंगेश जांभुलकर (निवासी कसाल भोयरे, मावल) के रूप में हुई है। मंगेश दो दिन पहले घर से निकले थे, जिसके बाद उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। मंगलवार रात उनकी कार टाकवे के पास इंद्रायणी नदी के किनारे लावारिस हालत में मिली। संदेह होने पर वन्यजीव रक्षक मावल संस्था को सूचित किया गया। रात के समय तलाशी संभव न होने के कारण बुधवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया। सुबह दस बजे शुरू हुई खोजबीन के कुछ ही समय बाद जांभुलकर का शव पानी में मिल गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वडगाव मावल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   24 Dec 2025 7:29 PM IST
Next Story












