- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- मनपा महापौर-उपमहापौर चुनाव 6 फरवरी...
Pune City News: मनपा महापौर-उपमहापौर चुनाव 6 फरवरी को

भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के महापौर और उप-महापौर पद के लिए चुनाव 6 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारी आवेदन 2 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नगर सचिव कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे।
मनपा प्रशासन द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 6 फरवरी को सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित नगरसेवकों की विशेष सभा आयोजित होगी। इस सभा में महापौर और उप-महापौर का चयन किया जाएगा। सभा के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में सहकार आयुक्त दीपक तावरे की नियुक्ति की गई है।
मनपा चुनाव के नतीजे 16 जनवरी को घोषित हुए थे, जिसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। कुल 128 नगरसेवकों में भाजपा के 84, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के 37, शिवसेना (शिंदे गुट) के 6 और एक निर्दलीय नगरसेवक चुने गए हैं।
इस बार महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से भाजपा के कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नगरसेवकों ने दावेदारी मजबूत कर दी है। भाजपा शहराध्यक्ष शत्रुघ्न काटे, रवि लांडगे, नितिन लांडगे, राहुल कलाटे, तुषार हिंगे और उत्तम केंदले के नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।
महापौर और उप-महापौर के चयन के लिए 6 फरवरी को विशेष सभा आयोजित की गई है। 2 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
- मुकेश कोलप, नगर सचिव, पिंपरी-चिंचवड मनपा
Created On :   24 Jan 2026 8:21 PM IST












