Pune City News: हडपसर बाइक शोरूम से तीन लाख से अधिक की चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार

हडपसर बाइक शोरूम से तीन लाख से अधिक की चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार
  • अपराधी बना कर्मचारी, मौके का फायदा उठाकर शोरूम से चोरी
  • पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज, पुणे। हडपसर इलाके के एक बाइक शोरूम में पौने तीन लाख रुपए की नकदी चोरी करने वाले कर्मचारी बापूराव संदीपान गायकवाड (25) को पुणे अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी के साथ एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, शोरूम मालिक ने कर्मचारियों का वेतन देने के लिए 2 लाख 70 हजार रुपए नकद शोरूम में रखा था। गायकवाड ने मौके का फायदा उठाकर लॉकर में रखी राशि चुरा ली और फरार हो गया। नकदी गायब होने के बाद शोरूम मालिक ने हडपसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और एक कर्मचारी पर शक जताया।

पुलिस ने जांच शुरू की और अपराध शाखा यूनिट-6 के अधिकारी प्रशांत कर्णवर और अमित कांबले को गायकवाड द्वारा चोरी करने की पुख्ता जानकारी मिली। जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 2 लाख 59 हजार रुपए नकद और एक बाइक जब्त की, जिससे कुल 3 लाख 17 हजार 800 रुपए का माल बरामद हुआ। आरोपी फिलहाल हडपसर-सासवड रोड स्थित कैलासनगर, वडकी इलाके में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास सोलापुर जिले के करमाला तहसील के नीलज गांव में है।

Created On :   9 Feb 2026 5:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story