रीवा न्यूज: स्वच्छ हॉस्पिटल प्रतियोगिता में जिला अस्पताल रीवा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वच्छ हॉस्पिटल प्रतियोगिता में जिला अस्पताल रीवा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
निरीक्षण में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, वार्डों एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों की स्वच्छता, स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं का मूल्यांकन किया गया।

डिजिटल डेस्क रीवा।

नगर पालिक निगम रीवा द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ हॉस्पिटल प्रतियोगिता में जिला चिकित्सालय रीवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान नगर पालिक निगम की टीम द्वारा अस्पताल का विभिन्न स्वच्छता मानकों एवं निर्धारित मापदंडों के आधार पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, वार्डों एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों की स्वच्छता, स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं का मूल्यांकन किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया।


Created On :  

Tags

Next Story