- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- किसानों एवं अधिकारियों के लिए...
रीवा न्यूज: किसानों एवं अधिकारियों के लिए जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

डिजिटल डेस्क रीवा। राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान हैदराबाद, तेलंगाना द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र रीवा के सहयोग से रीवा के कृषकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एलिस आर. पी. सुजीथा निदेशक पादप जैव सुरक्षा प्रभाग, एनआइपीएचएम डॉ. गिरिश ए. जी. उप निदेशक, एनआइपीएचएम डॉ. ए. के. पांडेय प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र रीवा, डॉ. अखिलेश कुमार कृषि विज्ञान केंद्र रीवा एवं पुष्पेंद्र पांडेय के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के कृषि उत्पादों की निर्यात क्षमता को उजागर करना तथा किसानों एवं अधिकारियों को निर्यात प्रक्रियाओं, नियामक आवश्यकताओं और उत्तम कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सुरक्षित कृषि व्यापार सुनिश्चित करने, कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. गिरिश ए. जी. ने मध्य प्रदेश के कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए संभावित अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान तथा निर्यात संबंधी आवश्यक मानकों के अनुपालन के महत्व पर चर्चा की। वहीं एनआइपीएचएम के डॉ. सी. एस. गुप्ता ने कृषि उत्पादों के निर्यात से संबंधित प्रमुख नियामक एवं पादप स्वच्छता आवश्यकताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयातक देशों के निर्धारित मानकों एवं पादप स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करना सुरक्षित कृषि व्यापार तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने कृषि उत्पादों के निर्यात, नियामक अनुपालन तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे।एनआइपीएचएम के विशेषज्ञों एवं संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
Created On :   11 Oct 2026 3:31 PM IST












