Rewa news: कामरेड विद्याशंकर मुफलिश के संघर्षों को याद किया गया

कामरेड विद्याशंकर मुफलिश के संघर्षों को याद किया गया

डिजिटल न्यूज़ रीवा

गरीब, मजदूरों की आवाज़ बनकर जीवन पर्यान्त संघर्ष करने वाले जिले के प्रमुख श्रमिक नेता रहे कॉमरेड विद्याशंकर मुफलिश की पुण्य स्मृति पर सीटू कार्यालय में उन्हे याद करते हुए एक श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर बोलते हुए माकपा के जिला सचिव अमित सोहगौरा ने कहा कि कॉमरेड मुफलिश का पूरा जीवन आम लोगों के हितों, अधिकारों की रक्षा करने के लिए संघर्ष करते हुए बीता। समाज के सबसे कमजोर लोगों, गरीब कर्मचारियों, श्रमिकों को उन्होने न केवल अपने जीवन काल में संगठित किया बल्कि संगठन के दम पर लगातार तीन दशकों तक श्रमिक आन्दोलन की एक प्रमुख नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। श्रमिकों की आवाज़ उठाते हुए उनके अधिकार दिलाने के लिए अनेकों आंदोलनो में उन्होने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीटू के जिला सचिव सौरभ मिश्रा ने मुफलिश को एक क्रांतिकारी श्रमिक नेता बताते हुए कहा कि उनकी करनी और कथनी में कभी फर्क नहीं रहा जाति, धर्म, सम्प्रदाय से उठकर मानव सेवा को अपना लक्ष्य बनाया उन्होने उपस्थित लोगों से उनके संघर्षो से प्रेरणा लेकर संगठन को और आगे बढ़ाने की बात कहते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में विजय तिवारी, किशोरी वर्मा, राकेश सिंह, अमरीष तिवारी, शंकर दाहिया, रामनरेश सिंह, तारा सिंह, जानकी प्रसाद, संतोष पालीवाल आदि ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर रामगोपाल साकेत, मो. सरीफ, फूल वाई, रामबती सिंह, फूलवसी नामदेव, महावीर साकेत, रामोतार साकेत, रामलाल दाहिया, रामकली, आशा, भगवानदीन कुशवाहा, जगन्नाथ, हीरालाल सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े श्रमिक उपस्थित रहे।

Created On :   10 Sept 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story