- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, युवक...
सतना: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, एक घायल

डिजिटल डेस्क,सतना। धारकुंडी थाना अंतर्गत कटिया-करौंदी गांव के पास एक मोटरसाइकिल आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें युवक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि प्रतापपुर निवासी सागर सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह 22 वर्ष और रामकेश सिंह 55 वर्ष, बुधवार दोपहर को बाइक में बैठकर बिरसिंहपुर आ रहे थे, तकरीबन साढ़े 12 बजे कटिया-करौंदी के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई।
इस हादसे में सिर पर गंभीर चोट आने से सागर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
एक अन्य सडक़ हादसा मझगवां थाना क्षेत्र के कोलदरी में सामने आया, जहां बाइक फिसलने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। वह कोठौता से कोलदरी की तरफ जा रहा था। पीड़ित को स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
Created On :   5 Sept 2024 6:41 PM IST















