Satna news: हाइवे जाम करने और पुलिस से उलझने पर 10 के खिलाफ एफआईआर

हाइवे जाम करने और पुलिस से उलझने पर 10 के खिलाफ एफआईआर
10 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

डिजिटल न्यूज़ सतना

नादन-देहात थाना अंतर्गत जूरा और आमाडांड़ी गांव के बीच से निकले बरसाती नाले में मामा समेत दो सगे भाइयों के डूबने की घटना के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम लगाने और समझाइश देने पहुंचे सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान समेत पुलिसकर्मियों से झूमा-झटकी करने पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2) एवं 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यातायात बाधित होने से आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई और जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई थी। प्राथमिक जांच और फोटो वीडियो के जरिए आरोपी आशीष कुशवाहा, रामकरण रजक, सुरेश रजक, गजाधर कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, सनी रजक, अमरेन्द्र कुशवाहा, शैलेन्द्र कुशवाहा, पंकज पटेल और नरेन्द्र कुशवाहा की पहचान कर कार्रवाई की गई। अन्य आरोपियों की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है।

Created On :   18 Aug 2026 3:58 PM IST

Tags

Next Story