Satna News: घर के सामने से लकड़ी हटाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, एक गंभीर

घर के सामने से लकड़ी हटाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, एक गंभीर
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर धारा बढ़ाई जा सकती है।

डिजिटल डेस्क,सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र के बडख़ेरा गांव में घर के सामने रखी लकडिय़ां हटाने की बात पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ से शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, इसी काम को लेकर 18 जून की दोपहर को शैलेन्द्र बागरी उर्फ लल्ला पुत्र बृजभान सिंह बागरी 32 वर्ष, अपने भाई पुष्पेन्द्र सिंह बागरी और समर बागरी के साथ बुआ चंदनिया बागरी के घर के सामने रखीं लकडिय़ां हटा रहे थे, जिस पर पहले बुआ ने बहसबाजी की और फिर कुछ देर बाद मनोज उर्फ बब्लू बागरी, आयुष बागरी और अरुणा सिंह बागरी के साथ आकर गाली-गलौज करने लगी, जिसके चलते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक तरफ से शैलेन्द्र के सिर पर गंभीर चोट आ गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सतना रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर धारा बढ़ाई जा सकती है।

Created On :   20 Jun 2026 4:54 PM IST

Tags

Next Story