- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- उचेहरा में भी महिलाओं ने बुजुर्ग को...
Satna News: उचेहरा में भी महिलाओं ने बुजुर्ग को लगाई थी 38 हजार की चपत

डिजिटल डेस्क,सतना। सिटी कोतवाली क्षेत्र में प्रधान डाकघर के अंदर महिला एजेंट के पर्स से बड़ी रकम चोरी करने वाली राजगढ़ के सासी गिरोह की महिलाओं ने उचेहरा के मध्यांचल ग्रामीण बैंक की ब्रांच में एक बुजुर्ग का भी थैला काटकर 38 हजार रुपए चोरी किए थे।
कोतवाली में गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ की गई तो आरोपी अनीता सिसोधिया और मंजू सिसोधिया ने उक्त वारदात में शामिल होने की बात भी कबूल कर ली थी, तो वहीं उनके फोटो-वीडियो सामने आने पर पीड़ित बुजुर्ग ने उनकी शिनाख्त कराई थी।
ऐसे में उचेहरा पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दोनों महिलाओं को जेल से गिरफ्तार करते हुए एक दिन की रिमांड मंजूर कराई।
आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच थाने लाकर सवाल-जवाब करने के साथ घटनाक्रम की तस्दीक कराई गई और फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Created On :   16 Jun 2026 4:15 PM IST












