- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर...
Satna News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया

Satna News: नादन-देहात पुलिस ने नाबालिग से छेडख़ानी और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात को तकरीबन 8 बजे 17 वर्षीय लड़की जब किसी काम से घर से बाहर निकली, तभी वहां मौजूद आरोपी चंद्रज्ञान सेन (20), ने बहाने से अपने पास बुलाया और अश्लील हरकत करने लगा।
तब खुद को बचाने के लिए पीड़िता ने शोर मचा दिया, जिस पर परिजन और पड़ोस के लोग बाहर निकल आए, जिनको देखते ही आरोपी भाग निकला। रात में ही इस घटनाक्रम की शिकायत पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई तो पुलिस ने छेडख़ानी एवं पॉक्सो एक्ट में कायमी कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी, जिसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के पश्चात आरोपी चंद्रज्ञान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Created On :   20 Dec 2025 2:02 PM IST












